फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ढाई हजार किमी के आठ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की DPR स्वीकृत, प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मिलेगी मजबूती

Thu, 29 Aug 2024 03:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रस्तावित 2406 किमी. के 8 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण की डीपीआर की स्वीकृति जारी कर दी है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश में 2406 किमी के 8 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की स्वीकृति जारी कर दी है। बजट घोषणा 2024-2025 के क्रियान्वयन में प्रदेश  में 8 नए ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे चरणबद्व रूप से बनाए जाने हैं। डीपीआर बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। 

विज्ञापन


आर्थिक विकास में तेजी आएगी, रोजगार बढ़ेगा
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा है कि इन एक्सप्रेस वे के निर्माण से प्रदेश के आर्थिक विकास को पंख लगेगें। तेज और सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होने से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और औधोगिक विकास के नए अवसर सृजित होगे। इससे प्रदेश  के कृषकों की पंहुच सीधी बडे बाजारों तक स्थापित होगी जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। एक्सप्रेस वे से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढे़गी जिससे भी रोजगार के नए अवसर सृजित होगे और राजस्व में वृद्धि होगी। 

ये एक्सप्रेसवे हैं प्रस्तावित
एक्सप्रेस वे लम्बाई (किमी. में)  
कोटपुतली - किशनगढ़ 181  
जयपुर    - भीलवाडा 193  
बीकानेर   - कोटपुतली 295  
व्यावर     - भरतपुर 342  
जालौर    - झालावाड़ 402  
अजमेंर    - बांसवाड़ा 358  
जयपुर    - फलौदी 345  
श्रीगंगानगर - कोटपुतली 290  
कुल 2406  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें