फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक रफीक खान पर हमला, युवक ने मुक्का मारने का प्रयास किया, जनसुनवाई में पहुंचा था

Thu, 29 Aug 2024 02:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस विधायक रफीक खान अपने घर पर जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान आरोपी युवक वहां मौजूद था, जैसे ही रफीक खान अपने घर से विधानसभा जाने के लिए निकले युवक ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक रफीक खान पर युवक ने किया हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर की आदर्श नगर सीट से कांग्रेस विधायक रफीक खान पर एक युवक ने हमला किया गया। हालांकि, हमले में उन्हें चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि युवक ने विधायक रफीक खान को मुक्का मारकर उघायल करने का प्रयास किया। इस दौरान उसे पकड़ लिया गया। विधायक रफीक खान अपने घर पर जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई के दौरान ही आरोपी युवक वहां मौजूद था। जैसे ही विधायक रफीक खान अपने घर से विधानसभा जाने के लिए निकले युवक ने उन पर हमला कर दिया।इस घटना के संबंध में वे आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब विधायक खान विधानसभा जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अचानक, युवक ने उन पर हमला कर दिया। इस विधायक के समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई लगा दी। बाद में विधायक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ताकि, यह सामने आ सके कि युवक ने विधायक पर हमला क्यों किया था।  सूत्रों से अनुसार मारपीट करने वाला व्यक्ति एक एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के पति के रूप में हुई है। वह विधायक खान के पास अपनी किसी समस्या का समाधान कराने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें