फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: NIA का रतलाम में छापा, सूफा के मास्टरमाइंड की प्रॉपर्टी अटैच, जयपुर दहलाने की रची थी साजिश

Tue, 18 Jul 2023 11:22 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एनआईए की टीम ने देशद्रोही संगठन सूफा के मास्टर माइंड इमरान की संपत्ति अटैच कर ली है। इमरान समेत उसके साथियों पर जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट करने की साजिश रचने का आरोप है। जांच एजेंसी ने सूफा के 11 सदस्यों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश कर चुकी है।
विज्ञापन
रतलाम में एनआईए की टीम ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने रतलाम में देशद्रोही संगठन सूफा से जुड़े सदस्यों के ठिकानों पर छापा मारा। ये संगठन जयपुर दहलाने की साजिश रच रहा था। एनआईए की तीन सदस्यी टीम ने देशद्रोही संगठन के मास्टर माइंड इमरान के फार्म हाउस पर संपत्ति अटैच करने के लिए ऑर्डर चस्पा किया। एनआईए की कार्रवाई के दौरान रेवेन्यू और लोकल पुलिस टीम भी मौजूद रही है। 

विज्ञापन


बतादें कि मार्च 2022 में राजस्थान के निंबाहेड़ा में सूफा से जुड़े सदस्य विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए थे। इस दौरान इमरान को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी इमरान अपने  फार्म हाउस का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों के लिए करता था। यहां सूफा के सदस्यों को आईईडी बम बनाने की ट्रेनिंग देता था। फिलहाल इमराम जेल में बंद हैं। 

जानकारी के अनुसार प्रदेश के निंबाहेड़ा में विस्फोटक के साथ पकड़े गए आतंकियों का जांच के दौरान रतलाम कनेक्शन सामने आया था। जिसके बाद मध्यप्रदेश और राजस्थान की एसटीएफ की टीमों ने रतलाम में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


10 महीने पहले आतंक और टेरर फंडिंग से जुड़े इस मामले की जांच करने एनअईए की टीम रतलाम पहुंची थी। जांच एजेंसी ने जांच पूरी कर जयपुर की एनआईए कोर्ट में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। सभी पर जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश रचने का आरोप है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें