फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज, पांच दिन साहित्य महाकुंभ में दिखेंगे अनेक भाषाओं के रंग

Thu, 19 Jan 2023 03:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 16वें संस्करण के उद्घाटन सत्र की शुरुआत शास्त्रीय गायिका सुषमा सोम और पुष्कर के नाथू लाल सोलंकी की प्रस्तुति से हुई। इस बार फेस्टिवल में देखने को मिलेगा 'ग्रीन कॉन्सेप्ट'।
विज्ञापन
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 16वें संस्करण का गुरुवार को यहां के होटल क्लार्क्स आमेर में आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्रीय गायिका सुषमा सोम और पुष्कर के नाथू लाल सोलंकी की प्रस्तुति से हुई। पांच दिवसीय इस साहित्य महाकुंभ में अनेक भाषाओं के रंग देखने को मिलेंगे। पांच दिनों में कई संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लिफाफा, पक्षी, रिदम्स ऑफ इंडिया, कबीर कैफे, शेडो एंड लाइट, पीटर कैट कंपनी जैसे बैंड्स की परफॉर्मेंस होगी। इस बार उत्सव महोत्सव की थीम पर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के प्रोड्यूसर संजय रॉय ने बताया कि इस बार ग्रीन कांसेप्ट पर फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इस बार किसी तरह के कार्ड आपको फेस्टिवल के दौरान दिखाई नहीं पड़ेंगे। फेस्टिवल में शामिल होने की व्यवस्था ऑनलाइन की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लोग केवल बारकोड दिखाकर फेस्टिवल में प्रवेश ले सकेंगे। फेस्टिवल में आने वाले लोगों के लिए लजीज व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई है।

21 भारतीय और 14 अंतरराष्ट्रीय भाषाएं होंगी प्रस्तुत
जेएलएफ में इस बार 350 स्पीकर हिस्सा लेंगे। फेस्टिवल में इस बार 21 भारतीय और 14 अंतरराष्ट्रीय भाषाएं प्रस्तुत की जाएंगी। स्पीकर्स और पैनलिस्टों में ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’के लिए पिछले साल के अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि, बुकर विजेता बर्नार्डिन एवरिस्टो के साथ गुलजार, नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुलराजक गुरनाह, शशि थरूर, आंचल मल्होत्रा, अमीष त्रिपाठी, सुधा मूर्ति, अश्विन सांघी, फिल्म निर्माता ओनिर और भारतीय खुफिया ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक अमरजीत सिंह दुलत जैसे जाने-माने चेहरे शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें