फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: पीबीएम अस्पताल में सात साल से नहीं हुआ ऑडिट, एसपी की रिपोर्ट में करोड़ों की हेराफेरी का दावा

Thu, 19 Jan 2023 02:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में करोड़ों के माल की हेराफेरी सामने आई है। एसीबी एसपी के खुलासे के बाद पीबीएम अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
पीबीएम अस्पताल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल की ऑडिट रिपोर्ट में करोड़ों के गड़बड़झाले का मामला सामने आया है। बीकानेर एसीबी के एसपी के गंभीर आरोपों से एक बार फिर से पीबीएम अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी देवेंद्र विश्नोई के अनुसार पीबीएम अस्पताल में सात साल बाद ऑडिट हुआ है। उनका कहना है कि इस दौरान करोड़ों के माल को गायब कर दिया गया।

विज्ञापन


एसपी देवेन्द्र विश्नोई ने कहा की अस्पताल में ऑडिट नहीं होने और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर एसीबी मुख्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि अब मुख्यालय संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजेगा, जिसके बाद मामले की खुलासा होगा। अस्पताल में प्रशासनिक लापरवाही की बातें पहले भी सामने आती रही हैं। लेकिन एसीबी एसपी के आरोपों के बाद पीबीएम अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है।

दान में मिले थे 22 एसी
गौरतलब है कोरोना काल के दौरान 22 एसी अस्पताल को दान में मिले थे, जिनमें से कुछ एसी खुर्दबुर्द कर दिए गए। वहीं, दवा खरीद से लेकर भुगतान तक में गड़बड़ी सामने आई है। बहरहाल एसीबी एसपी के आरोपों पर विभाग का क्या रुख होगा ये देखने वाली बात होगी। वहीं, ऑडिट को लेकर एसपी के बयान के बाद अस्पताल प्रशासन ने भी मामले पर सफाई दी है। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर पीके सैनी का कहना है कि ऑडिट सामान्य प्रक्रिया है जो हर विभाग में होती है। अगर सामान गायब पाया जाता है तो जांच करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें