फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के इलाज की जगह डॉक्टर कर रहा था अश्लील हरकत

Wed, 07 Aug 2013 04:11 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में एक डॉक्टर 17 साल की एक लड़की के इलाज की जगह उससे छेड़खानी कर रहा था।
विज्ञापन


घटना उस समय घटी जब लड़की डॉक्टर के क्लीनिक गई। डॉक्टर ने लड़की से बलात्कार की कोशिश की लेकिन लड़की ने विरोध किया और चिल्ला-चिल्लाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया।
विज्ञापन


लड़की के परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है और डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ओम प्रकाश माथुर जयपुर के कोटपूतली में क्लीनिक चलाता है। उसका घर भी क्लीनिक से ही लगा हुआ है।

एसीपी सुमित गुप्ता ने बताया कि सर्दी-खांसी के कारण पीड़िता अपने अंकल के साथ डॉक्टर के क्लीनिक पर गई थी।

पुलिस के मुताबिक लड़की के परिवार वालों ने बताया कि ओमप्रकाश माथुर ने पहले उससे बदतमीजी की और बलात्कार की कोशिश की। जब लड़की ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो डॉक्टर भाग निकला। डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें