राजस्थान के चित्तौड़गढ जिले में भादसोडा़ थाना क्षेत्र में कल देर रात
ट्रक की चपेट में आने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि अन्य सात घायल
हो गए।
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के नीमच जिले में कूकडेश्वर थाना क्षेत्र के शूंडी के ये श्रद्धालु चित्तौडगढ़ जिले में सांवलियाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।
तभी भादसोडा क्षेत्र के बागुन चौराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने बाद में दम तोड दिया।
पुलिस ने बताया कि घायलों में गंभीर रप से घायल तीन को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल तथा दो को उदयपुर के अस्पताल भेजा गया हैं जबकि शेष का चित्तौडगढ में इलाज किया जा रहा हैं।