फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में 5 करोड़ की स्मैक के साथ चार गिरफ्तार, 400 रुपये में बिकती थी एक जहर की पुड़िया

Sun, 13 Feb 2022 05:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने स्मैक लाने, बेचने और सप्लाई करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जयपुर सीएसटी टीम ने 5 किलो 750 ग्राम स्मैक पकड़ा है। जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


सीएसटी टीम के एडिशनल डीसीपी सुरेश चौधरी ने बताया कि हाल ही में सीएसटी टीम ने जयपुर में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके पास 475 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। उससे पूछताछ के बाद जयपुर के चंदवाजी इलाके में दबिश देकर 5 किलो 300 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सीएसटी टीम ने इस मामले में सप्लाई चेन के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें समर सिंह, विष्णु कंवर, श्रवण सिंह और गजराज सिंह शामिल हैं।

कॉलेज स्टूडेंट और युवा खरीदते थे स्मैक
पुलिस के अनुसार ये लोग 1 ग्राम स्मैक की 16 पुड़िया बनाते थे और एक पुड़िया 400 रुपये में बेचते थे। इसके चलते 1 किलो स्मैक की कीमत 75 लाख रुपये की हो जाती थी। इनके ग्राहकों में ज्यादातर कॉलेज के विद्यार्थी और युवा वर्ग शामिल थे।
विज्ञापन


पति-पत्नी घर में करते थे स्मैक का बिजनैस
आरोपी श्रवण सिंह अजमेर के केकड़ी का रहने वाला है। उसके स्मैक के धंधे में उसकी पत्नी विष्ण कंवर भी जुड़ी है। दोनों चंदवाजी में रहते हैं। आरोपी श्रवण झालावाड़, कोटा सहित मध्यप्रदेश से भी स्मैक मंगवाता था। फिर घर में पति और पत्नी मिलकर अलग-अलग भार की पुड़िया बनाते थे। दोनों छोटे-छोटे पैकेट बनाने के बाद उसे 5 हजार रुपये प्रति ग्राम के भाव से बेचते थे। श्रवण और विष्णु कंवर को स्मैक बेचकर पांच गुना मुनाफा होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें