फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चिंतन शिविर में चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

Thu, 17 Jan 2013 08:42 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को जयपुर पहुंचकर जनार्दन द्विवेदी, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक सहित कुछ नेताओं ने शिविर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अधिकतर बड़े नेता शिविर की शुरुआत से ठीक पहले जयपुर पहुंचेंगे। चिंतन शिविर में देश व पार्टी की समस्याओं के अलावा संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा। शिविर में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।

इनमें महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के सीएम भूपेंद्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आंध्रप्रदेश के सीएम एन. किरण कुमार, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबम तुकी, उत्तराखंड के सीएम विजय बहुगुणा के अलावा असम, मणिपुर, मेघालय व मिजोरम के मुख्यमंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन


न मदिरा, न मांसाहार
आलाकमान के निर्देश के चलते शिविर में और होटलों में नेता मदिरा व मांसाहार से दूर रहेंगे। उनके भोजन में विशेष राजस्थानी थाली को शामिल किया गया है, जिसमें कैर-सांगरी, गट्टे, गेहूं व बाजरे के खीचड़े, जयपुर के मिश्री मावा आदि परोसे जाएंगे। जो मेहमान राजस्थानी भोजन नहीं चखना चाहेंगे, वह अपनी पसंद के शाकाहारी भोजन का चयन कर सकेंगे।

बिड़ला सभागार में अस्थाई पीएमओ
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने आवश्यक काम बिड़ला सभागार में तैयार किए गए अस्थाई पीएमओ से करेंगे। पीएम यहां तीन दिन रुकेंगे। पीएमओ के कुछ अधिकारी भी यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें