एयर इंडिया की एक पायलट को जोधपुर की प्याज की कचौड़ी इतनी प्यारी लगी की उसने अपनी नौकरी तक दांव पर लगी दी। कचौड़ी के चलते अव्यवस्था फैलाने के कारण पायलट को निलंबित कर दिया गया।
कैप्टन स्मृति त्रेहन को एयर इंडिया ने रविवार को मुंबई-दिल्ली फ्लाइट ऑपरेट करने का आदेश दिया था। लेकिन पायलट ने पहले से निर्धारित फ्लाइट को ऑपरेट करने का फैसला किया, जिसे जोधपुर होते हुये दिल्ली जाना था। बताया जा रहा है कि स्मृति को जोधपुर से प्याज की कचौड़ी का ऑर्डर लेना था।
आदेश के विपरीत फ्लाइट लेकर पायलट जोधपुर पहुंची। वहां उसे कचौड़ियों की डिलीवरी मिल गई। इसका कारण दूसरी तरफ मुंबई-दिल्ली फ्लाइट एक घंटा लेट हो गई। दो बजे की इस फ्लाइट के लिये पायलट न होने से अव्यवस्था फैल गई। तब इसके लिये पायलट मिलने में एक घंटे का समय लगा और फ्लाइट एक घंटा देर से उड़ी। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई और पायलट को निलंबित कर दिया गया।