नेशनल हाईवे के पास सड़क पर घायल युवक को तड़पता देख पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी गाड़ी रुकवाई और उसे संभाला। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर निम्स अस्पताल पहुंचाया। फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर नवलपुरा मोड़ के पास सड़क पर घायल युवक को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एम्बुलेंस बुलाकर निम्स अस्पताल पहुंचाया। पायलट जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। घायल को सड़क पर तड़पता देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उसे संभाला। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। पायलट के साथ विराटनगर विधायक इंद्रराज गुर्जर भी थे।
विज्ञापन
हाईवे पर बाइक से जा रहा एक युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। जयपुर से दिल्ली जा रहे सचिन पायलट और विराटनगर विधायक इंद्रराज गुर्जर की घायल पर नजर पड़ी तो वे तत्काल गाड़ी रोककर घायल के पास पहुंचे।
सचिन पायलट और विधायक गुर्जर ने एम्बुलेंस बुलाई और घायल को निम्स अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना लगते ही मनोहरपुर थाना पुलिस भी वहां पहुंची। इस दौरान अन्य कई लोग भी मौके पर पहुंचे।