महिला के नंबर की जांच में पता चला की आईपी एड्रेस पकिस्तान के कराची का है। सोमवीर के पकड़े जाने के बाद भेद खुलने के डर से आईएसआई एजेंट अनिका ने अपनी फ्रेंड लिस्ट और निजी जानकारी को छिपा दिया है ताकि कोई देख न पाए। एजेंसी ने बैंक खातों की जांच भी शुरू कर दी है। जांच में पाया गया कि महिला ने सोमवीर के खाते में जून 2018 में पांच हजार दिल्ली के एक बैंक में जमा करवाए थे। सोमवीर ने पैसे अपने भाई के खाते में मंगवाए थे।
इसके अलावा जुलाई 2018 में दस हजार जैसलमेर में मौजूद अपने एजेंट के हाथों भेजे सोमवीर को कैंट इलाके से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी जिस कारण वह एजेंट उस तक पहुंच नहीं पाया।
जांच एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो एजेंट ने वर्दी में अपनी फोटो दिखाकर सोमवीर को गुमराह किया। मैसेंजर से शुरू हुई बात वीडियो कॉल तक पहुंच गई। एमआई और सीआईडी के मुताबिक महिला जम्मू के नंबर का इस्तेमाल कर रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवीर ट्रेनिंग के दौरान से ही महिला एजेंट के संपर्क में था, उस दौरान उसने अहमदनगर ट्रेनिंग कैंप की जानकारी साझा की थी। उसकी पोस्टिंग जब अर्जुन टैंक यूनिट जैसलमेर में हुई तो वह पकिस्तान के लिए अहम मोहरा बन गया था।
जांच में यह बात भी सामने आई है कि सूचनाएं पाने के लिए महिला एजेंट सोमवीर सहित दूसरे जवानों के सामने वीडियो कॉल पर निर्वस्त्र होकर डांस किया करती थी। सोमवीर के फोन से नग्न तस्वीरें मिली है, इसके अलावा बताया जा रहा है कि महिला इसी यूनिट के पांच और जवानों से संपर्क में थी। बताया जा कि वह शादी का झांसा देकर भी सूचनाएं निकलवाती थी। कई जवानों ने देश से गद्दारी करने से इंकार कर दिया मगर सोमवीर उसके गिरफ्त में कैद रहा।
इस मामले में रक्षा पीआरओ कर्नल संबित घोष ने कहा कि सेना हर तरह से जांच में एजेंसियों की मदद कर रही है।