राजस्थान में एक किसान की मौत को लेकर राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। राजे ने कहा, ‘किसानों के हितैषी बनने का ढोंग करने वाले अशोक गहलोत को किसानों की पीड़ा नजर नहीं आती। आएगी भी कैसे, 16 दिन के कार्यकाल में 11 दिन तो मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ‘एक परिवार’ की चाटुकारिता में लगा दिए।
वसुंधरा ने ट्वीट पर अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन के गोविंदपुरा गांव में बीते शनिवार को खेत पर पिलाई करने गए किसान की मौत की खबर को शेयर किया। राजे ने गहलोत सरकार के हर फैसले में दिल्ली के हस्तक्षेप को लेकर भी हमला करते हुए कहा कि चाहे वो सीएम का नाम हो या मंत्रिमंडल व उनके पोर्टफोलियो, हर निर्णय आलाकमान से तय हुए हैं।