इंटेलिजेंस ब्यूरो और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम द्वारा एक संयुक्त कार्रवाई में एक चाचा और भतीजो द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े जासूसी नेटवर्क को तोड़ा है। टीम ने जोधपुर से विनोद व सुनील नाम के दो जासूसों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करते थे और सीमा के इलाकों के पास इस नेटवर्क और मजबूत करने में जुटे थे।
आपको बता दें कि पकड़े गए जासूस गुरूवार को बाड़मेर से गिरफ्तार किए गए जासूस संतोष माहेश्वरी के भतीजे हैं और चाचा भतीजे मिलकर ही आईएसआई के लिए जासूसी नेटवर्क चलाते थे और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते थे। माना जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों द्वारा बाड़मेर से गिरफ्तार किए गए संतोष माहेश्वरी से पूछताछ के आधार पर ही उसके भतीजों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी विनोद व सुनील से जोधपुर में पूछताछ की जा रही है जिसमें ये दोनों भी काफी अहम खुलासे कर सकते हैं।