भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जोधपुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि धोनी एक एड शूट करने के लिए यहां आएं हैं। एयरपोर्ट के बाहर फैंस ने धोनी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
'कैप्टन कूल' नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जोधपुर पहुंचे हैं। रविवार दोपहर को उन्हें जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट ये निकलने के बाद वे उम्मेद भवन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
हालांकि, इससे पहले कई फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा गार्ड्स से अनुमति नहीं मिलने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। एयरपोर्ट के बाहर धोनी डार्क ब्लू कलर की टी-शर्ट, ब्लैक चश्मे और कंधे पर बैग डांगकर बाहर निकले और सीधे कार में बैठ गए।
मीडिया रिपोट्स के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी जोधपुर में एक ड्रिंकिंग प्रोजेक्ट का एड करने के लिए आए हैं। वे दो दिन तक यहां रुक सकते हैं। इस दौरान वे चौपासनी स्कूल में शूट करेंगे।