फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से पकड़े गए दो कश्मीरी, बोले- चंदा लेने आए थे, पर साबित नहीं कर पाए

Wed, 31 Aug 2022 12:57 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

पकड़े गए दोनों कश्मीरी युवक सूरनकोट जिला पुंछ के रहने वाले हैं। युवकों को संदिग्ध मानकर खुफिया एजेंसियां जयपुर लेकर गईं हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए कश्मीरी युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पाकिस्तान सीमा पर बसे राजस्थान के जैसलमेर जिले में दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक भारत पाकिस्तान सीमा के प्रतिबंधित इलाके में घूम रहे थे। सोमवार देर रात बीएसएफ ने दोनों युवकों को सम गांव के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अब्बास और मुमताज अहमद के रूप में हुई है। दोनों युवक कश्मीर के सूरनकोट जिला पुंछ के रहने वाले हैं। युवकों से पूछताछ में सामने आया कि वह मदरसों के लिए चंदा लेने के लिए जैसलमेर आए थे, लेकिन उनके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उनकी बात सही साबित हो सके। इसके बाद बीएसएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीएसएफ ने दोनों युवकों को पकड़ने के बाद उनसे पूछताछ की। इस दौरान वह एक भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। युवकों ने कहा कि वह मदरसों के लिए चंदा लेने यहां आए। जवानों ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से चंदे के रुपये, किसी मदरसे का लेटर या चंदे की रसीदें भी नहीं मिली। इसके बाद बीएसएफ ने संदिग्ध मानकर दोनों युवकों को सम थाना पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है दोनों युवकों को संदिग्ध मानकर खुफिया एजेंसियां जयपुर लेकर गईं हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले बॉर्डर के पास से एक बांग्लादेशी युवक को भी गिरफ्तार किया गया था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें