फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 11 लाख की अवैध शराब जब्त, नाकाबंदी में पुलिस ने पिकअप को रोका, तलाशी में मिली 300 कार्टून शराब

Sat, 11 Mar 2023 09:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर पिकअप को जब्त कर लिया है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने एक पिकअप शराब दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर पिकअप में पशुआहार की आड़ में 11 लाख रुपये की देशी शराब छिपाकर ले जा रहे थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से शराब बरामद की गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि शनिवार को सदर थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह सोदा के निर्देश पर हाईवे रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक पिकअप को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें से देशी शराब के 300 कार्टून बरामद किए।

जिसके पुलिस ने पिकअप को जब्त कर आरोपी कोटा निवासी तेजकरण पारेता पुत्र रामकल्याण पारेता और बांरा निवासी महावीर धानुक पुत्र श्याम लाल बांसफोड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अवैध शराब कहां से लगा थे और कहां लेकर जा रहे थे, इस संबंध में उनसे पूछताछ की जा रह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें