इस तरह कंटेनर में भरकर ले जाई जा रही थी शराब।
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के दौलतपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना पुलिस के सहयोग तीस लाख रुपये की शराब पड़ी है। अंग्रेजी दवाइयों की आड़ में यह शराब कंटेनर में भरकर हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। टीम ने कंटेनर से 268 पेटी शराब जब्त की है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध रवि प्रकाश ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम और दौलतपुरा थाना पुलिस ने टोल प्लाजा पर बुधवार को नाकाबंदी की। देर रात एक हरियाणा नंबर कंटेनर आया तो उसे रोककर चालक से पूछताछ की गई। इस दौरान वह सवालों के जवाब नहीं दे पा रहा था। इससे कंटेनर को थाने लाकर तलाशी ली गई तो उसमें दवाइयों की आड़ में रखीं अंग्रेजी शराब की 268 पेटी मिलीं।
दौलतपुरा थाना पुलिस ने कंटेनर जब्त कर तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पहले भी कई बार हरियाणा से गुजरात शराब तस्करी करने की बात बताई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।