फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: काजल-बिंदी लगाकर आओगी तब मिलेगा काम, कलेक्टर से मनरेगा मजदूर महिलाओं ने की मेट की शिकायत

Sat, 20 May 2023 09:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर कलेक्ट्रेट पर शनिवार को मनरेगा में काम करने वाली कई महिलाएं पहुंचीं। जिनका कहना था कि उनका नरेगा कार्यों के लिए मेट नाम नहीं लिखता है। मेट कहता है कि नाम लिखने के लिए 200 रुपए देने होंगे और जो महिला-काजल बिंदी लगाकर आएगी। उसका नाम नरेगा के कामों के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 30 महिलाओं ने भरतपुर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी दिया है। महिलाओं ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में लिखा कि वह चक रामनगर गांव की हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। इसलिए वह नरेगा में काम कर अपने घर का गुजारा करतीं हैं। लेकिन वह जब नरेगा में काम करने के लिए जातीं हैं, तो मेट जसवंत सिंह और मोहन सिंह नरेगा के काम में नाम लिखने के लिए 200 रुपये मांगते हैं। मेट अपनी जान पहचान वाले लोगों को ही काम देते हैं। लेकिन वह ऐसे लोगों को काम नहीं करते देते जिन्हें जरूरत है। मेट ज्यादातर फर्जी मस्ट्रोल चलाते हैं।

विज्ञापन


मेट ने महिला से कहा-काजल बिंदी लगाकर आओगी तो काम मिलेगा
कलेक्ट्रेट पहुंची विद्या नाम की महिला ने बताया कि जब वह नरेगा के काम के लिए गई, तो मेट ने कहा कि जो महिला 200 रुपये देगी और काजल- बिंदी लगाकर आएगी उसका नाम नरेगा के काम के लिए लिखा जाएगा। जो महिला काजल-बिंदी नहीं लगाकर आएगी, उसका नाम नहीं आएगा। तब महिलाओं ने मेट से कहा कि वह कलेक्टर से इसकी शिकायत करेंगी।

उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी- जिला कलेक्टर
इस मामले को लेकर कलेक्टर  ने बताया कि महिलाओं ने मेट की शिकायत की है। जिसकी उच्च लेवल के अधिकारियों से जांच करवाई जाएगी और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें