फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर-ए-ताइबा के लिए टेरर फंडिंग का आरोपी हुसैन को एनआईए ने जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा

Tue, 22 Jan 2019 03:17 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के लिए फंडिंग की व्यवस्था करने के आरोप में दुबई से जयपुर पहुंचे मोहम्मद हुसैन को एनआईए ने जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को पकड़ लिया। टेरर फंडिग के अलावा राजस्थान के कुचामन निवासी हुसैन पर अन्य आतंकी संगठनों से भी संपर्क रखने का आरोप है। हुसैन के लिए आईबी और एनआईए ने लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनआईए को एक दिन पूर्व सूचना मिली थी कि सोमवार को हुसैन जयपुर पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर एनआईए ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एयरपोर्ट पर दबिश दी और हुसैन को पकड़ा। पकड़ने के बाद एनआईए की टीम हुसैन को दिल्ली लेकर रवाना हो गई। हुसैन से दिल्ली में पूछताछ जारी है। उस पर देश के युवाओं में कट्टरता फैलाने का भी आरोप है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें