फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar: दहेज नहीं दिया तो पत्नी को मारने की कोशिश, नींद खुलने पर गले में पड़ा था फांसी का फंदा, ऐसे बची जान

Sun, 01 May 2022 05:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ में एक विवाहिता ने अपने पति सहित सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आए दिन उससे मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ के पिड़ावा में एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता का आरोप है कि एक दिन उसके पति ने उसके गले में फंदा डालकर मारने की कोशिश की लेकिन उसकी नींद खुल गई। उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाल मुकाम पावखेड़ी निवासी विवाहिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी सरोनिया गांव के कन्हैयालाल मेघवाल (45) से करीब 13 साल पहले हुई थी। शादी के दौरान दहेज में विवाहिता के पिता ने पीतल के कई बर्तन, 250 ग्राम चांदी के पायजेब, 250 ग्राम चांदी की चूड़ी, 400 ग्राम चांदी का कंदोरा सहित अन्य सामान दिए थे। विवाहिता ने बताया कि दहेज के लालच में उसके लाए गए सारे सामान को ससुराल वालों ने बेच दिए। 


पति ने की मारने की कोशिश
विवाहिता ने बताया कि पति उसे आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। उसका पति उस पर पिता से एक लाख रुपये मांगने का दबाव बना रहा है। इसके साथ ही उसके ससुर और सास भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। 20 मार्च 2022 की रात उसके पति कन्हैयालाल ने रस्सी डालकर फंदा लगाकर मारने की कोशिश की लेकिन उसकी नींद खुल गई। विवाहिता ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें