फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरपंच के पति की पीट-पीट कर हत्या

Mon, 25 Nov 2019 02:50 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
विज्ञापन
beat
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने सरपंच के पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपराधियों की धड़पकड़ के लिए व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुंडावर इलाके में यह घटना तब हुई जब महावीर यादव अपनी फैक्ट्री से घर वापस लौट रहे थे और आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों तथा सरियों से हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। उल्लेखनीय है कि यादव की पत्नी बबली देवी अलवर के दरबारपुर की सरपंच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें