फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नागौर में सड़क हादसा, आपस में टकराई दो बसें, 11 लोगों की मौत

Sat, 23 Nov 2019 07:55 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के नागौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कुचामन शहर में सुबह तीन बजे दो मिनी बसें अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गई जिसकी वजह से 11 यात्रियों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बताया गया है कि बस के सामने सांड आ गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें प्रशासन ने जयपुर स्थानांतरित कर दिया है। बस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि रात के समय सड़क खाली होने के कारण बस तेज गति में थी। इसी दौरान बीच सड़क पर सांड आ गया जिससे ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें