राजस्थान के जोधपुर जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका महिला आरएलपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी है। शुक्रवार रात पति ने विवाद के बाद उनकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला शहर के माता का थान इलाके का है। यहां आरएलपी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन बेनीवाल अपने पति रमेश जाट के साथ रहती थी। शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान मामला इतना बढ़ा कि रमेश ने अपनी पत्नी सुमन की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर शनिवार दोपहर 12:00 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और आरोपी पति को हिरासत में लिया। घटना को लेकर उससे पूछताद की जा रही है।
एसीपी मंडोर पियूष कविया ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे सूचना मिली कि माता के थान क्षेत्र में माता मंदिर के पीछे रहने वाली एक महिला की हत्या की गई है। थाना अधिकारी प्रेम दान के साथ डीसीपी पूर्व अमृता दुहन सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
प्राथमिकी जांच में सामने आया कि पिछले एक साल से दंपति यहां किराए कमरा लेकर रह रहे थे। इनके बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। किसी बात को लेकर हुआ विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। प्रथम दृष्टियां मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया जा रहा है।
घटना रात 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतका के पति रमेश जाट को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है।