फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न स्टार की नकल नहीं करने पर रोज पीटता था पति

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के अजमेर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति रोज अपनी पत्नी को इसलिए पीटता था कि वह पोर्न फिल्म स्टार की तरह करके नहीं दिखाती थी। पति ने कुछ दिन पहले ही स्मार्टफोन खरीदा था जिसमें वो रोज पोर्न फिल्म डाउनलोड करता और उन्हें देखकर पत्नी को ऐसा करने के लिए ही कहता।
विज्ञापन


पत्नी के इंकार करने पर उसे इतना पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले पट्टी कत्ला निवासी उस्मान से हुई थी। उस्मान कपड़ों पर छपाई की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 'एक साल पहले तक उसका अपने पति से कभी झगड़ा नहीं हुआ था। इसी दौरान वह एक स्मार्टफोन खरीद लाया। इसके बाद से ही उसकी जिंदगी में त्रासदी का दौर शुरू हो गया।'
विज्ञापन

पोर्न स्टार की तरह न करने पर रोज होती थी मारपीट

'उस्मान ने अपने मोबाइल में पोर्न फिल्में डाउनलोड करनी शुरू कर दी, इसके बाद वह फिल्म देखता और घर आकर उसे पोर्न फिल्म के कलाकारों की तरह ही हरकतें करने को कहता। शुरूआत में मैंने ऐसा किया लेकिन यह बहुत दर्दभरा था, कुछ दिन बाद मैंने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया।

ऐसा न करने पर वह उससे मारपीट करता और गाली देता।' महिला के अनुसार वह रोज नई पोर्न फिल्म डाउनलोड करता और रोज ऐसा ही करने को कहता। इंकार करने पर आरोपी ने उससे इतनी मारपीट कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसे बेल मिल गई। पीड़िता ने कहा कि मैं चाहती हूं उसे उसके किए के ‌लिए सजा मिले, क्योंकि उसने मानसिक और शारीरिक रूप से मेरा शोषण किया है।

पुलिस ने पीड़िता महिला को उसकी बहन के साथ घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार दंपति के कोई संतान नहीं है और वह अपने परिवार से  अलग रहते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें