फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष कर्मचारियों ने की महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान वन विभाग में वनपाल पद के लिए हो रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक पैमाइश पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया गया। नियमानुसार महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक मापतौल सिर्फ महिला कर्मचारी ही कर सकती है।
विज्ञापन


नियमों को ताक में रखकर ऐसी शर्मनाक परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने सूबे की भाजपा सरकार को चौतरफा घेरा है। वहीं, वन मंत्री राजकुमार रिणवा ने बचाव में कहा कि महिला डॉक्टर चाय पीने चली गई थी। इस बीच पुरुष कर्मचारियों ने महिला अभ्यर्थियों के शरीर का मापतौल लेना शुरू कर दिया था।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अफसोसजनक है कि महिला मुख्यमंत्री के शासन में महिलाओं की अस्मिता के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने सूबे की भाजपा सरकार पर साधा निशाना

राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में वनपाल पद के लिए लड़कों और लड़कियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही थी। मौके पर महिला कर्मचारी के होते हुए भी महिला अभ्यर्थियों के शरीर का मापतौल पुरुष कर्मचारी ही कर रहा था।

यह घटना एक कैमरे में कैद हो गई, जिसमें महिला अभ्यर्थी असहज महसूस कर रही हैं। उधर, महिला कर्मचारी इसका विरोध करने की बजाए अभ्यर्थियों को दिशा निर्देश देने में लगी रही।

वन मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर उस केंद्र का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

वही, प्रदेश कांग्रेस ने घटना की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि इस तरह की हरकत महिलाओं के सम्मान के साथ सिर्फ खिलवाड़ ही नहीं, बल्कि गैर कानूनी भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें