फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Human Trafficking: 12 नेपाली लड़कियों को बेचने के लिए भेजा जा रहा था खाड़ी देश, जयपुर पुलिस ने रोका

Fri, 06 Jan 2023 03:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इन लड़कियों को इथियोपिया के रास्ते खाड़ी देश भेजा जा रहा था। लड़कियों को काम दिलाने का लालच देकर झांसे में लिया जाता है और फिर उन्हें वहां ले जाकर बेच दिया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस ने नेपाली लड़कियों को नारी निकेतन भेजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 12 नेपाली मूल की लड़कियों को एयरपोर्ट पर रोका जिन्हें इथियोपिया के रास्ते खाड़ी देशों में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।         

विज्ञापन


जयपुर एयरपोर्ट थाना प्रभारी दिगपाल सिंह  ने बताया कि नेपाली दूतावासों से सूचना मिली कि खाड़ी देशों में नेपाली लड़कियों को काम के बहाने बेचा जा रहा है। नेपाल और दिल्ली में अधिक सख्ती होने के कारण जयपुर के रास्ते लड़कियों की तस्करी की जा रही है।  

शुक्रवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने  फ्लाइट से इथोपिया जाने वाले नेपाली लड़कियों की यात्रा रोकने की सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इन लड़कियों को इथियोपिया के रास्ते खाड़ी देश भेजा जा रहा था। लड़कियों को काम दिलाने का लालच देकर झांसे में लिया जाता है और फिर उन्हें वहां ले जाकर बेच दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी 12 लड़कियों को नारी निकेतन में भेज दिया है। साथ ही नेपाल दूतावास को भी लड़कियों के बारे में सूचना दे दी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें