फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गोवंश लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप पलटी, तेज धमाके के साथ सड़क पर धू-धू कर जली

Tue, 01 Mar 2022 01:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के केकड़ी में गोवंश को ले जा रहा एक तेज रफ्तार पिकअप बीच सड़क पर पलट गया और उसमें आग लगी गई। इसके बाद पिकअप बीच सड़क पर जलती रही। गनीमत यह रही कि राहगीरों ने पिकअप से गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।  
विज्ञापन
पहले पिकअप में लगी आग, फिर हुआ धमाका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के केकड़ी में सोमवार देर रात गोवंश से भरी एक पिकअप में आग लग गई। आसपास के लोगों ने गोवंश को बाहर निकाल लिया। आग में जल रहे पिकअप में धमाका होने से आपसाप के लोग डर गए।  सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक पिकअप वाहन बुरी तरह जल गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा देर रात जयपुर-भीलवाड़ा बाईपास मार्ग पर बागवान होटल के सामने हुआ। यहां गोवंश लेकर आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप असंतुलित होकर सड़क मार्ग पर पलट गई। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। तेज धमाके के साथ पिकअप धू-धू कर जलने लगी। लोगों ने हादसे की सूचना दमकल और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि पिकअप में करीब पांच गोवंश सवार थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने सुरक्षित बचा लिया था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें