फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, तीन की मौत, चार लोग लापता

Thu, 25 Jul 2019 09:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश हुई है और इस कारण शेखावटी इलाके में तीन लोग पानी के तेज बहाव में बह गए जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है मौसम विभाग के अनुसार अनेक इलाकों में कल दोपहर से ही बारिश हो रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटें में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटें में सीकर जिले के श्रीमाधोपुर, सीकर ओर सीकर तहसील इलाके में 12-12 सेंटीमीटर बारिश हुई है। जयपुर के बस्सी में 13 सेंटीमीटर, झुंझुनूं के चिडावा में 10 सेंटीमीटर, जयपुर के कोटपूतली, सांभर व सांगानेर और अलवर के बानसूर में 9-9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को चूरू में 65 मिलीमीटर, जयपुर में 22.4 मिलीमीटर और कोटा में 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक और खाटूश्याम जी थाना क्षेत्र में दो लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। रानोली थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि रानोली में शमशान के पास एक नदी के किनारे खड़े बाइक सवार संजू नट पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक की बाइक बरामद कर ली गई है। युवक की तलाश जारी है।

खाटूश्याम जी थाना क्षेत्र में बाय ग्राम निवासी कजोडमल भार्गव नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गया था। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अमीचान ने बताया कि मृतक का शव कुछ ही दूरी पर कंटीली झाड़ी में फंसा हुआ पाया गया। वहीं पानी के तेज बहाव में बहे दांतारामगढ थाना क्षेत्र के गुर्जरों की ढाणी निवासी दिनेश कुमार की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीकर जिले में मूसलाधार बारिश के दौरान एक बच्चा नाले में बह गया। खाटूश्यामजी पुलिस थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि बच्चा बारिश के दौरान नाले के पास खड़ा था, जहां उसका पैर फिसला और पानी के तेज बहाव के साथ वो नाले में बह गया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

 जिले में पिछले 14 घंटों से बरसात हो रही है, जिसके चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के चलते स्कूलों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें