बृहस्पतिवार को सीकर जिले में मूसलाधार बारिश के दौरान एक बच्चा नाले में बह गया। खाटूश्यामजी पुलिस थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि बच्चा बारिश के दौरान नाले के पास खड़ा था, जहां उसका पैर फिसला और पानी के तेज बहाव के साथ वो नाले में बह गया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।
जिले में पिछले 14 घंटों से बरसात हो रही है,जिसके चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के चलते स्कूलों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है।