फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: स्वामी विवेकानंद जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम, सेवा बस्ती में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Sat, 13 Jan 2024 07:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शिविर में 54 महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनकी जांच रिपोर्ट अस्पताल भेजी गई। साथ ही महिलाओं को पीरियड के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन
शिविर में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अजमेर महानगर ने स्वामी विवेकानंद जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा बस्ती में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। एसएफएस प्रांत सह संयोजक दिलीप चौहान ने बताया कि शिविर में महिलाओं की रक्तचाप और शुगर की जांच की गई।  

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान महानगर सह मंत्री चंचल तेजावत और राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अदिति गाबा ने महिलाओं को पीरियड के समय में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी और सैनिटरी पैड का भी वितरण किया। इस दौरान 54 महिलाओं के स्वास्थ्य जांच करते हुए नर्सिंग कर्मचारी नवीन नोगिया ने उनकी समस्याओं की रिपोर्ट बनाकर अस्पताल भेजी। 
 
कार्यक्रम में महानगर मंत्री उदय सिंह प्रांत कार्यकरिणी सदस्य बंटी गुर्जर, खुशाल प्रजापति, विधि महाविद्यालय के छात्र योगेश गुर्जर, दीपक , चेतन चौहान, शैतान खटीक राजेश गुर्जर समेत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें