फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: गरीब नवाज उर्स, छह तारीख से पहले ही कर लें जन्नती दरवाजे का दीदार, कमेटी ने दी कार्यक्रम की जानाकरी

Wed, 25 Jan 2023 08:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

दरगाह अंजुमन सैय्यद जादगान ने औपचारिक उर्स के प्रारंभ से पहले उर्स के छह दिवसीय कार्यक्रम की दी जानकारी। अकदस का तीसरा गुस्ल की रस्म रजब की नौ तारीख को अदा होगी। रजब की 6 तारीख को जन्नती दरवाजा हो जाएगा बंद।
विज्ञापन
अन्जुमन सैय्यद जादगान खुद्दाम कमेटी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना 811वें उर्स की औपचारिक शुरुआत से पहले अन्जुमन सैय्यद जादगान खुद्दाम कमेटी ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उर्स का पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। अंजुमन सदर सैयद गुलाम किबरिया ने बताया कि 18 जनवरी को झंडे की रस्म के साथ उर्स की शुरुआत हो गई है। 21 जनवरी को पूरे साल पेश किया हुआ संदल खुद्दामे ख्वाजा साहब मजार से उतारकर लोगों में बांटा गया। मजारे अकदस का तीसरा गुस्ल की रस्म रजब की नौ तारीख को अदा होगी।

विज्ञापन


अंजुमन जादगान के सचिव सैय्यद सरवर चिश्ती और उर्स कन्वीनर सैय्यद हसन हाशमी ने बताया कि उर्स मेले में आने वाले जायरीन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। दरगाह कमेटी, अन्जुमन कमेटी, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है। जिला कलेक्टर अंशदीप और पुलिस अधीक्षक चुना राम जाट ने गली गली घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

रजब की छह तारीख को बंद हो जाएगा जन्नती दरवाजा
रजब की छह तारीख को जन्नती दरवाजा बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार का उर्स ऐतिहासिक उर्स होगा। अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने कहा कि गरीब नवाज का उर्स शांतिपूर्वक संपन्न हो और देश और दुनिया में अमन और शांति कायम रहे, सभी में आपसी भाईचारा बना रहे, यह दुआ गरीब नवाज से की गई है। 
विज्ञापन

उन्होंने इस मौके पर सभी को उर्स की मुबारकबाद भी दी। अंजुमन मेंबर सैय्यद मुनव्वर चिश्ती ने जिला प्रशासन अधिकारीयों का उर्स व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने और दिल से उर्स में आने वाले ज़ायरीन की सहूलियत मुहैया कराने पर धन्यवाद दिया। इस मौके पर उर्स मेम्बर सैय्यद मुन्ना चाचा और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें