लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुंडा गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
बीकानेर पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पूगल थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई कर दो हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, हार्डकोर क्रिमिनल जितेंद्र सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखता है, जिसे पुलिस ने जोधपुर के भोजासर से गिरफ्तार किया है। बदमाश ने 20 मई को एक बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले व्यापारी जयप्रकाश ज्याणी से एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की थी। फिरौती नहीं देने पर व्यापारी के घर फायरिंग कर दहशत फैलाई गई थी।
बता दें कि पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस को जितेंद्र की लंबे समय से तलाश थी। पुलिस से बचने के लिए जितेंद्र ने जम्मू-कश्मीर सहित हरियाणा में भी कई दिन फरारी काटी। बदमाश पर पहले भी हत्या सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके सहयोगियों को जानकारी में जुटी है।