फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: नाबालिग को किडनैप करने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 03:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Crime News: हनुमानगढ़ में नाबालिग लड़की के किडनैप करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर जंक्शन पुलिस ने नाबालिग को पहले ही डिटेन कर लिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नाबालिग को किडनैप करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक नाबालिग को बहला-फुसला कर ले गया था। जंक्शन पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जंक्शन सिटी थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि नाबालिग किशोरी से जुड़े मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई थी। एएसआई कृष्ण कुमार सारस्वत के नेतृत्व में गठित टीम ने 24 अप्रैल को किडनैप हुई नाबालिग के तलाश में दबिश शुरू की। पुलिस ने सूचना व तकनीकी सहायता से नाबालिग को पहले ही सुरक्षित डिटेन कर लिया था।

एएसआई कृष्ण सारस्वत ने बताया कि गगनदीप (22) पुत्र श्योपत राम निवासी जन्डावाली को नाबालिग के अपरहण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सारस्वत ने बताया कि युवक को उसी के गांव जन्डावाली से हिरासत में लिया गया। अपहरण से जुड़े साक्ष्यों और मामल कबूल करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभी पुलिस पकड़े गए युवक से नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में गहनता से पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें