फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल धोखाधड़ी के आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस को सात मामलों मे

Fri, 22 Mar 2024 08:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

कोर्ट के आदेश पर आरोपी शंकरलाल की जमीन और मकान भी कुर्क किए जा चुके हैं। उसके ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त किया था।
विज्ञापन
नोहर पुलिस थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले की नोहर पुलिस ने सात मामलों में वांछित और थाना स्तर पर टॉप 10 में शामिल आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी पर धोखाधड़ी के सात मामले दर्ज हैं। आरोपी पिछले तीन साल से पुलिस थाना के टॉप 10 में शामिल अपराधियों में शामिल हैं। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने बताया कि देईदास निवासी शंकरलाल (42) पुत्र बुधराम जाट सात अलग-अलग मामलों में वांछित था। इस पर विभिन्न मामलों में 35 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप हैं। एसपी के निर्देश के बाद थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम शंकरलाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। 

शंकरलाल के घर और संभावित ठिकानों पर पुलिस ने बार-बार दबिश दी। कोर्ट के आदेश पर आरोपी शंकरलाल की जमीन और मकान भी कुर्क किए जा चुके हैं। उसके ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त किया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर की जा रही छापेमारी के बाद गिरफ्तारी के भय से शंकरलाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। शंकरलाल से पुलिस विभिन्न मामलों के संबंध में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें