फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: गैस जलाते ही लीकेज सिलेंडर से भड़की आग, दंपती और बच्चों समेत 4 लोग झुलसे, एक बच्चे की हालत गंभीर

Fri, 10 May 2024 08:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

चाय बनाने के लिए महिला ने जैसे ही सिलेंडर जलाने का प्रयास किया तो अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने की वजह से कमरे में मौजूद दंपती और उनके मासूम बेटा-बेटी झुलस गए।
विज्ञापन
बरवाली गांव का ईंट भट्ठा जहां हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के बरवाली गांव के पास रामगढ़ ईंट उद्योग में गुरुवार शाम लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में चार लोग झुलस गए। चारों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। चाय बनाने के दौरान ये हादसा हुआ। आग लगने की वजह से कमरे में मौजूद दंपती और उनके मासूम बेटा-बेटी झुलस गए। दो बच्चे बाहर खेल रहे थे जो आग की चपेट में आने से बच गए। महिला के पति ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी पत्नी सहित बच्चों को बाहर निकाला। चारों झुलसे लोगों को नोहर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


घायलों में ईंट भट्टे में मजदूरी करने वाले नेकराम (30) के कमरे में रखे सिलेंडर में लीकेज होने से वह, उनकी पत्नी सावित्री (28), लड़का बादल (3) और लड़की पिंकी (9) शामिल हैं।

नेकराम ने दिखाई हिम्मत
आग लगने के बाद नेकराम ने हिम्मत का परिचय देते हुए पहले सिलेंडर खोलकर बाहर निकाला। फिर अपनी पत्नी सावित्री, बड़ी बेटी पिंकी और उसके बाद छोटे लड़के बादल को बाहर निकाला। उसी समय ईंट उद्योग पर काम करने वाले सभी भाग कर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें