फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगढ़: शादी समारोह में टेंट लगाते वक्त हुआ हादसा, करंट लगने से हॉकी खिलाड़ी की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sat, 21 Nov 2026 09:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

शादी समारोह में टेंट लगाते समय हॉकी खिलाड़ी छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। राहुल का चयन पुणे में होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ था। उनकी मौत से गांव और खेल जगत में शोक है।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में टेंट लगाते समय हाई वोल्टेज करंट लगने से सोनड़ी गांव के बीस साल के हॉकी खिलाड़ी राहुल सोनी की मौत हो गई। 20 वर्षीय राहुल का हाल ही में पुणे में होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शादी के कार्यक्रम में टेंट लगाते समय राहुल को करंट का जोरदार झटका लगा। करंट लगते ही वे नीचे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए नोहर लेकर गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरसा के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। सिरसा के अस्पताल में भर्ती करा उनके सिर का ऑपरेशन किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: प्रतापगढ़ में नशे के तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 70 लाख का मकान फ्रीज; हत्या समेत छह केस दर्ज
विज्ञापन


खेल यात्रा और प्रमुख उपलब्धियां
राहुल होनहार खिलाड़ी थे। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सोनड़ी में पढ़ाई के दौरान दो बार राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने बाल विकास कॉलेज की ओर से खेलते हुए दो बार अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कॉलेज में हुए ट्रायल के आधार पर राहुल का चयन पुणे में होने वाली प्रतिष्ठित इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया था। इससे पूर्व, 20 अक्तूबर को ढंढेला में हुई डे-नाइट ओपन हॉकी प्रतियोगिता में भी वह सोनड़ी की विजेता टीम की ओर से मैदान में उतरे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें