फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगढ़: नशीली दवाओं के अवैध बिक्री पर कसा शिकंजा, 16 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित,2 फार्मासिस्टों पर केस

Sat, 21 Nov 2026 07:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की अवैध बिक्री और नियमों के उल्लंघन पर औषधि नियंत्रण विभाग ने जांच के बाद 16 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। दो फार्मासिस्टों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला फार्मेसी काउंसिल भेजा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औषधि नियंत्रण विभाग ने जिले में नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की अवैध बिक्री और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर औषधि निरीक्षकों ने विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने 16 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जबकि एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया है। इसके साथ ही दो फार्मासिस्टों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाने के लिए प्रकरण राजस्थान फार्मेसी काउंसिल को भेजा गया है।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर्स पर कड़ी कार्रवाई
लाइसेंसिंग अथॉरिटी और सहायक औषधि नियंत्रक अजय कुमार सबल के अनुसार संगरिया में टिब्बी बस स्टैंड, डबवाली रोड स्थित मैसर्स किम्मी मेडिकल हॉल का ड्रग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया गया है। यह दुकान प्रेगाबालिन 300 एमजी घटक युक्त औषधियों की खरीद और बिक्री से जुड़े बिल प्रस्तुत नहीं कर सकी। विभाग ने इस लापरवाही को बेहद गंभीर मानते हुए लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की। इसके अलावा नोहर तहसील के मैसर्स रिद्धि मेडिकोज और हनुमानगढ़ टाउन के मैसर्स न्यू अजय मेडिकल स्टोर से 12 एनडीपीएस और शेड्यूल एच-1 दवाओं की बिक्री की अनुमति भी वापस ले ली गई है।

विभिन्न तहसीलों में लाइसेंस निलंबन
कार्रवाई के दौरान पीलीबंगा तहसील के मैसर्स श्याम मेडिकल स्टोर दौलतावाली का लाइसेंस 25 दिन तथा मैसर्स रवि मेडिकल स्टोर कैंचियां का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित किया गया। सांगवान मेडिकल स्टोर डबलीवास पेमा का लाइसेंस 10 दिन के लिए स्थगित हुआ। हनुमानगढ़ तहसील में मैसर्स प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पक्कासहारणा का लाइसेंस 20 दिन, मैसर्स गणपति मेडिकल स्टोर मक्कासर का लाइसेंस 15 दिन और मै. न्यू अजय मेडिकल स्टोर का लाइसेंस पांच दिन के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खंडवा: पुनासा में अतिक्रमण मुहिम के बीच गरमाया माहौल, कर्मचारियों से अभद्रता के आरोप में 3 भाजपा नेताओं पर केस

भादरा तहसील में मैसर्स श्री श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर मलसीसर का लाइसेंस 20 दिन, मैसर्स बी.आर. मेडिकल स्टोर नेठराना का 10 दिन और मैसर्स जांगिड़ मेडिकल स्टोर नेठराना का लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित किया गया है। नोहर तहसील में मैसर्स प्रथम मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस 20 दिन, मैसर्स रिद्धि मेडिकोज का 10 दिन तथा मैसर्स अमन मेडिकल एजेंसी और मैसर्स गुड लाइफ मेडिसिन सेंटर का लाइसेंस तीन-तीन दिन के लिए निलंबित किया गया। इसके अलावा दिव्या मेडिकल स्टोर रतनपुरा का लाइसेंस 15 दिन, लक्ष्य मेडिकल स्टोर करनीसर का पांच दिन और थिन्द मेडिकोज ढालिया का लाइसेंस दो दिन के लिए निलंबित किया गया।
विज्ञापन


फार्मासिस्टों पर भी कसा शिकंजा
विभाग ने खुदरा लाइसेंसी फर्मों के दो फार्मासिस्ट कुलविन्द्र कुमार और विकास कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला राजस्थान फार्मेसी काउंसिल को भेजा है। कुलविन्द्र का पंजीकरण क्रमांक 50765 और विकास का पंजीकरण क्रमांक 94006 है। सहायक औषधि नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि नशे की दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए जिले में औचक निरीक्षण और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें