फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ा, कई मामलों में छह गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 07:57 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि आईजी रेंज ओमप्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर क्लीन 2 की निरंतरता में हनुमानगढ़ टाउन एसएचओ ने आरोपी हरि सारसर (23) निवासी वार्ड नंबर 23, लोहिया कॉलोनी और राहुल सिंह (19) निवासी कॉलेज फाटक के पास गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले की थाना टाउन और पीलीबंगा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में छह युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने के साथ-साथ अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे थे। सभी युवकों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत पकड़ा है।

ऑपरेशन साइबर क्लीन जिले में लागू

विज्ञापन

हनुमानगढ़ एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि आईजी रेंज ओमप्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर क्लीन 2 की निरंतरता में हनुमानगढ़ टाउन एसएचओ ने आरोपी हरि सारसर (23) निवासी वार्ड नंबर 23, लोहिया कॉलोनी और राहुल सिंह (19) निवासी कॉलेज फाटक के पास गिरफ्तार किया है।

इन युवकों को भी पकड़ा
पीलीबंगा थाने में पदस्थ एसआई रजनदीप कौर ने प्यारेलाल बाजीगर (32) निवासी वार्ड नंबर 21, ओमकार बावरी (20) निवासी माणकथेड़ी, रमनदीप सिंह (26) निवासी सरामसर और हिस्ट्रीशीटर जगरूप सिंह (36) को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें