फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: भाजपा-कांग्रेस पर गरजे हनुमान बेनीवाल, बोले- सीएम की बातें गहलोत-वसुंधरा गठजोड़ की तरफ इशारा

Tue, 23 May 2023 07:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

बीकानेर जिले के लूणकरणसर मुख्यालय पर आयोजित किसान महापंचायत में भाजपा और कांग्रेस पर गरजे सांसद हनुमान बेनीवाल। गहलोत-वसुंधरा गठजोड़ को बनाया मुद्दा।
विज्ञापन
किसान महापंचायत के लिए पहुंचे हनुमान बेनीवाल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के लूणकरणसर में आरएलपी की ओर से आयोजित किसान महापंचायत में हज़ारों लोग उमड़े। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को बीकानेर जिले के लूणकरणसर मुख्यालय पर आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि तपती धूप में हजारों किसानों और युवाओं की मौजूदगी यह दर्शा रही है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को घर बैठाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस दोनों पर जमकर कटाक्ष किए और कहा कि एक तरफ जहां कांग्रेस की सरकार जमकर प्रदेश में गुंडागर्दी कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी जनता के मुद्दों पर मौन है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ही धरातल पर जनहित के लिए संघर्ष कर रही है। सांसद ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले नागौर, बाड़मेर, बीकानेर तथा सीकर की किसान हुंकार रैलियों के परिणाम स्वरूप ही तत्कालीन भाजपा सरकार ने स्टेट हाइवे टोल फ्री किए और मुफ्त बिजली देने की घोषणा की और किसान कर्ज माफी के मुद्दे को देश में जीवंत किया।

इसका परिणाम यह रहा कि राजस्थान में हमारे द्वारा उठाए गए कर्ज माफी के मुद्दे के बाद मध्य प्रदेश के किसानों ने भी किसान कर्ज माफी की मांग पुरजोर रूप से उठाई। सांसद ने कहा किसान कर्ज माफी के नाम पर जहां भाजपा ने किसानों के साथ छल किया। वहीं, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने चुनाव से पूर्व 10 दिनों ने कर्ज माफ करने की घोषणा करके गए बावजूद इसके राजस्थान के किसानों का पूरा कर्जा माफ नहीं हुआ।
विज्ञापन


बीकानेर के मंत्रियों और नेताओं पर कटाक्ष
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बीकानेर जिले के अधिकतर मंत्री और सत्ता पक्ष के नेता रॉयल्टी के ठेकों और टोल के ठेकों जैसे कार्यों में व्यस्त है और सत्ता के प्रभाव से जिप्सम खोदते-खोदते बॉर्डर तक चले गए, लेकिन उन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है।
 
गहलोत-वसुंधरा के गठजोड़ पर खुद गहलोत ने लगाई मुहर
सांसद ने कहा कि वो 15 सालों से वसुंधरा और गहलोत के गठजोड़ की बात कर रहे हैं और खुद मुख्यमंत्री गहलोत ने सार्वजनिक रूप से यह कहा कि वसुंधरा राजे ने उनकी सरकार बचाई। मुख्यमंत्री की बात गहलोत वसुंधरा के गठजोड़ को प्रमाणित कर रही है, बेनीवाल ने पूर्व सीएम राजे पर भी कटाक्ष किए और कहा कि राजे ने कभी जाटों की बहू बनकर तो कभी अन्य जातियों में रिश्तेदारियां बताकर लोगों से वोट बटोर लिए लेकिन अब राजस्थान की जनता सब समझ चुकी है। उनका कोई क्रेज अब प्रदेश में नहीं रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें