फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जालोर में धरने पर बैठे हनुमान बेनीवाल, बोले-दलित छात्र के परिजनों को न्याय दिलाकर रहूंगा

Sun, 21 Aug 2022 02:33 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जालोर दलित छात्र की मौत मामले में भाजपा और कांग्रेस मिली हुई है। इसलिए पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे बेनीवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत मामले पर सियासत लगातार जारी है। नेताओं का पीड़ित परिवार के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आरएलपी संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी शनिवार देर शाम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। जिसके बाद वो रात को जालोर कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रात 10.30 बजे हनुमान बेनीवाल ने धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के तीनों विधायक, सभी प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर ही मानेंगे। न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन करेंगे। बेनीवाल ने गहलोत सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।


बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने के आरोप लगाए। दोनों पार्टियों को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वोट के लिए कांग्रेस-भाजपा के नेता उदयपुर पहुंच गए। मुख्यमंत्री भी उदयपुर गए और पीड़ित परिवार को रुपए और नौकरियां दे दी। यहां भी तो एक बच्चे की मौत हुई है। मुख्यमंत्री को यहां पर आकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी चाहिए। 

विज्ञापन

दूसरी ओर आरएलपी सुप्रीमो ने भाजपा पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जालोर में भाजपा और कांग्रेस के नेता की मिलीभगत है। जिसके कारण पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है लेकिन आरएलपी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें