फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में व्यक्ति का अधजला शव मिला, हत्या कर जलाने की आशंका

Thu, 01 Sep 2022 10:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के जेएनवीसी थाना इलाके में देर रात एक व्यक्ति का अधजला शव मिला है । शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन

मृतक गजनेर थाना इलाके का निवासी बताया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी अमित कुमार ने बताया कि जयपुर रोड स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट से थोड़ा आगे एक टीले पर अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मिली। जेएनवीसी थानाधिकारी महावीर बिश्नोई मय टीम मौके पर पहुंचे।


घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौका मुआयना कर मौके से साक्ष्य जुटाए। युवक की पहचान अक्कासर निवासी बाबूलाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को जलाने का मामला लगता है। फिलहाल, शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें