फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर आंदोलनः दिल्ली-मुंबई ट्रैक ठप, 45 ट्रेनें रद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में गुर्जरों के आंदोलन की तपिश अब पूरे देश को झेलनी पड़ रही है। पांच प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर डटे गुर्जरों के विरोध के चलते इस रूट की सभी ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली से मुंबई आने वाली 46 ट्रेनों को भी रद कर दिया गया है। जिसके चलते भीषण गर्मी में जूझते लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।

वहीं रेलवे ट्रैक के बाद अब आंदोलनकारी गुर्जरों ने नेशनल हाइवे का रुख कर लिया है, जिसके चलते दिल्ली-जयपुर हाइवे भी पूरी तरह से ठप हो गया। दूसरी ओर इस समस्या से हाल फिलहाल निजात मिलती भी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

उग्र होने लगा आंदोलन, वाहनों में तोड़फोड़

गुर्जर नेताओं और राजस्‍थान सरकार के बीच चल रही बातचीत अभी तक किसी मोड़ पर नहीं पहुंच सकी है। सरकार जहां बातचीत से इस समस्या का हल निकालना चाहती है वहीं गुर्जरों ने बिना आरक्षण लिए आंदोलन खत्म करने से इंकार कर दिया है।

सरकार से बात बनती न देख गुर्जरों ने आंदोलन को उग्र रुख देना शुरू कर दिया है। रविवार को कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने कई जगह वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी।

वहीं देश के मुख्य रेल ट्रैक के बाधित होने के बाद मामले में केन्द्र सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें