फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगे राजकीय विद्यालयों के नाम, मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में फैसला

Fri, 24 Mar 2023 04:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक हुई। इसमें राजसमंद और चूरू के राजकीय विद्यालयों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव अप्रूव हुआ।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में राजसमंद और चूरू के राजकीय विद्यालयों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने के प्रस्ताव अप्रूव किए गए हैं।

विज्ञापन




प्रदेश के दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से राजकीय विद्यालयों और चिकित्सालय जैसे भवनों का नामकरण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति सदस्य जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी और सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव जितेन्द्र उपाध्याय के अलावा सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर नाम रखने का अनुमोदन
शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि बैठक में मंत्रीमंडलीय उप समिति ने राजसमंद जिले में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरेन्द्रपाल चौधरी के नाम करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। वहीं, कमेटी ने इसी प्रकार चूरू जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फोगा भरथरी (तहसील सरदारशहर) का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोपाल सिंह राजवी के नाम करने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें