फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने लगाई फांसी, पिता का आरोप-दहेज के लोभ में ससुराल वालों ने मारा

Sat, 14 May 2022 06:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये के लालच में बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अजमेर में शिक्षिका का सुसाइड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लोभ में सास और पति उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्हीं लोगों ने मिलकर उनकी बेटी का मारा है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिजयनगर के बड़ा आसन गांव की शिक्षिका मीरा मेघवंशी ने ससुराल में फांसी लगा ली। पति जब कमरे में लौटा तो उसने पत्नी की लाश फंदे पर लटकी देखी। जिसके बाद वह आननफानन में शव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर बिजयनगर थाना पुलिस और पुलिस उपाधीक्षक पूनम भरगड़ भी अस्पताल पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी ली।

 

मृतका के पिता गोपीलाल बलाई ने बिजयनगर थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पिता ने आरोप लगाया कि तीन साल पहले संतोष मेघवंशी पुत्र पूरण मेघवंशी से उन्होंने अपनी बेटी की शादी करवाई थी। शादी के बाद से ही उसका पति और सास आए दिन दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। ससुराल वाले बेटी से पांच लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। पिता का आरोप है कि दहेज के लोभ में पति और सास ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। बिजयनगर थाना पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें