फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar: सरकारी दफ्तर में चाय नहीं पहुंची तो भेजा नोटिस, चायवाले का दिमाग चकराने वाला जवाब, मिली चेतावनी

Wed, 02 Aug 2023 10:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पढ़ें चायवाले को जारी किए गए नोटिस में क्या कहा गया है...। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ जिले के स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने एक चायवाले को नोटिस जारी कर दिया। उसकी गलती ये थी कि उसने समय पर कार्यालय में चाय नहीं पहुंचाई थी। इसी बात पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को गुस्सा आ गया और उसने चायवाले को नोटिस जारी कर दिया। मामला मामला झालावाड़ जिले की मनोहर थाना पंचायत समिति के कार्यालय का है। चायवाले को मिला नोटिस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन


दरअसल, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहनलाल ने पंचायत समिति कार्यालय में चाय की दुकान लगाने वाले बिरमचंद को समय पर चाय नहीं पहुंचाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहनलाल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि  चायवाले को फोन कर चाय लाने के लिए कहा गया था। लेकिन, बिरमचंद ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने कहा कि भैंस का दूध निकालने के बाद चाय लेकर आता हूं। मजेदार बात तो यह है कि नोटिस में कार्यालय में समय पर चाय नहीं पहुंचाने पर इसे बिरमचंद की घोर लापरवाही माना गया।


विज्ञापन
विज्ञापन


बिरमचंद को हिदायत भी दी गई है कि वो कार्यालय में किसी भी अधिकारी की ओर से फोन किए जाने पर पहले से ही भैंस का दूध निकाल कर रखे और कार्यालय में समय पर चाय पहुंचाए। ऐसा नहीं करने पर अपने वह अपने बर्तन और ठीकरा समेट ले। इधर, नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी रंगलाल ने स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहनलाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें