फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रणथंभौर के फाइव स्टार होटल में युवती से गैंगरेप, तीन कर्मचारियों ने मारपीट कर बनाया हवस का शिकार

Mon, 04 Jul 2022 09:20 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

पीड़िता का आरोप है कि होटल में उसके साथ काम करने वाले तीन कर्मचारियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार रात युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर के रणथंभौर रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। होटल में काम करने वाली युवती ने अपने साथ काम करने वाले तीन कर्मचारियों पर गैंगरेप का केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को रविवार को करीब एक बजे रणथंभौर रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद महिला उत्पीड़न सेल के प्रभारी एएसपी राकेश राजोरा और महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा होटल पहुंचे। यहां पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने घटना को लेकर होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। उसके बाद युवती ने रविवार रात दस बजे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाया।


रिपोर्ट में युवती ने बताया कि होटल के तीन कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें