फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: छात्रा से एक महीने तक गैंगरेप, चार युवकों ने नागौर, जयपुर और हरियाणा में की दरिंदगी, ऐसे किया अगवा  

Fri, 27 May 2022 09:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर की छात्रा से एक महीने तक चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बेहोश कर उसे अगवा किया। इसके बाद जयपुर और हरियाणा ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। दो दिन पहले पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ आरोपियों ने एक महीने तक गैंगरेप किया। अब पुलिस ने पीड़िता को हरियाणा से दस्तयाब किया है। जिसके बाद पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। पीड़िता के परिजनों ने एक महीने पहले उसके लापता होने की रिपार्ट भी दर्ज कराई थी।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महीने पहले पीड़िता परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक पर आ रही थी। गांव आने के लिए वह परबतसर बस स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्हें एक परिचित मिला। वहां दोनों भाई-बहन ने उसके साथ जूस पिया। इसके बाद छात्रा का भाई मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए चला। 

परिचित युवक पीड़िता को बाइक से रूपनगढ़ ले आया। यहां उसके तीन अन्य साथी एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ मिले। यहां जूस पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। चारों युवकों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी उसे जयपुर लेकर आए और वहां भी गैंगरेप किया। 
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने उसके अश्लील वीडिया भी बना लिए। आरोपियों की दरिंदगी यहां भी खत्म नहीं हुई। आरोपी छात्रा को हरियाणा ले गए और वहां भी उसके साथ लगातार गैंगरेप किया। परबतसर पुलिस ने दो दिन पहले हरियाणा पहुंची और पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान आरोपी पुलिस को नहीं मिले।  पुलिस ने 19 साल की छात्रा की शिकायत पर आरोपी गोपाल, कैलाश, रामचंद्र और सुरेंद्र गुर्जर पर अगवा और गैंगरेप करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें