मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : Social Media
मेहंदीपुर गांव के नाले में एक लड़की का शव मिला। करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। लड़की की पहचान दरभंगा बिहार की नेहा के रूप में हुई।
मीडिया की रिपोर्टस के अनुसार शव की पहचान भाई रामेश्वर कुमार ने की। मृतका के भाई ने बताया कि वो अपनी मां और बहन के साथ बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए आया था। वे लोग कस्बे के ही एक गेस्ट हाउस में रुके थे। नेहा 26 अगस्त को शुक्रवार सुबह सात बजे गायब हो गई थी। भाई का आरोप है कि उसने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। केस भी दर्ज करवाया गया। उन्होंने कार्रवाई के बजाय खुद से ढूंढने को कहा।
वहीं पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो वो होटल के कमरे से बाहर निकलते दिखी। उसके बाद उसका पता नहीं चला। नेहा के पिता का दरभंगा कपड़ों का बिजनेस है। नेहा दरभंगा के पास कंथोल गांव में 9वीं क्लास में पढ़ाई करती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।