फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गौरक्षा संत हुंकार सभा में सीएम का एलान- प्रदेश में चल रही गौशालाओं को साल में नौ महीने मिलेगा अनुदान

Sun, 08 May 2022 09:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने कहा, सरकार एक करोड़ रुपये के अनुदान से सभी ग्राम पंचायतों में सामाजिक संगठनों के सहयोंग से गौशालाएं खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री पशुधन निशुल्क दवा योजना के अन्तर्गत सरकार पशुओं के लिए भी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
गौरक्षा संत हुंकार सभा को सीएम गहलोत ने किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में चल रहीं गौशालाओं को अब एक साल में छह की जगह नौ महीने सरकारी अनुदान मिलेगा। यह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को किया। गहलोत सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में राजस्थान गौ सेवा समिति की ओर से आयोजित गौ रक्षा संत हुंकार सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 1.56 करोड़ रुपये के अनुदान से प्रत्येक ब्लॉक में नंदी शालाएं खोली जा रही हैं, जिससे बेसहारा गोवंश को आश्रय मिलेगा।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा, सरकार एक करोड़ रुपये के अनुदान से सभी ग्राम पंचायतों में सामाजिक संगठनों के सहयोंग से गौशालाएं खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री पशुधन निशुल्क दवा योजना के अन्तर्गत सरकार पशुओं के लिए भी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा, गौ सेवक घर-परिवार छोड़कर निस्वार्थ भावना से गौ सेवा में लगे रहते हैं।उनकी भावना का सम्मान करना सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से जुड़ा व्यक्ति हमेशा सच्चाई और अहिंसा के रास्ते पर चलता है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गौशाला में गौ वंश को गुड़ खिलाकर पूजन भी किया।

हिंसा करने वाले को धर्म का ज्ञान नहीं 
मलुकपीठाधीश्वर जगतगुरू श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज ने खास बातचीत में कहा है कि हिंसा करने वाले को धर्म का ज्ञान नहीं है। जो हो रहा है वो ईश्वर की मर्जी है, पर हिंसा वाले को नहीं पता कि वो क्या कर रहा है? जिसे धर्म का ज्ञान है वो हिंसा नहीं करेगा। इसके बाद संत पिंजरा पोल गो शाला पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें